दो अक्टूबर को शहर में होगी रन फॉर फन
दो अक्टूबर को शहर में होगी रन फॉर फन
झज्जर| खेलएवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस को अहिंसा दिवस के रूप में जहांआरा बाग स्टेडियम में रन फॉर फन किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों तथा शिक्षा संस्थाओं के विद्यार्थियों को दौड़ों में शामिल किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवनी देश को स्वतंत्र देश सेवा में योगदान बारे भाषण से सभी खिलाड़ियों विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाएगा। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी डीएस दलाल ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी शिक्षा संस्थाओं के विद्यार्थी दिनांक 2 अक्टूबर को सुबह साढ़े सात बजे जहांआरा बाग स्टेडियम झज्जर में पहुंचकर भाग लेना सुनिश्चित करा सकते हैं।