पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शतरंज चैंपियनशिप 3 अक्टूबर से भिवानी में

शतरंज चैंपियनशिप 3 अक्टूबर से भिवानी में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शतरंज चैंपियनशिप 3 अक्टूबर से भिवानी में

झज्जर| हरियाणाशतरंज एसोसिएशन (एचसीए) द्वारा 3 से 5 अक्टूबर तक एचसीए की तीन दिवसीय 13वीं राज्यस्तरीय शतरंज चैंपियनशिप टीआईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज भिवानी में होगी। प्रतियोगिता में 300 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी चुनौती पेश करेंगे जिनमें से 50 विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियन चेस डॉट ओआरजी पर जारी कर दी गई है। हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों में से आठ सदस्यीय प्रदेश शतरंज टीम चुनी जाएगी।