- Hindi News
- दहेज मांगने वाला दिल्ली पुलिस का जवान काबू
दहेज मांगने वाला दिल्ली पुलिस का जवान काबू
झज्जरपुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी पति जयपाल निवासी सांपला को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि अंजू निवासी जौंधी के बयान पर थाना झज्जर में उसके पति अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा जयपाल पुत्र निहाल सिंह निवासी सांपला को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया।आरोपी जयपाल दिल्ली पुलिस में तैनात है और वर्ष 2011 में इनकी शादी हुई थी। अपनी शिकायत में अंजू ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से उसका पति जयपाल उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा।
आखिरकार तंग आकर अंजू ने मार्च 2014 में अपने पति जयपाल, ससुर निहाल, सास इंदिरावती और देवर प्रमोद के खिलाफ झज्जर पुलिस में दहेज प्रताड़ना का मामला करवाया था। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस के जवान जयपाल को झज्जर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।