पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांगर में जीत का सूखा समाप्त करने के लिए भाजपा नए उम्मीदवारों से खेलेगी चुनावी गेम

बांगर में जीत का सूखा समाप्त करने के लिए भाजपा नए उम्मीदवारों से खेलेगी चुनावी गेम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांगरमें जीत का सूखा समाप्त कर कमल खिलाने की तैयारी में लगी भाजपा ने पुराने चेहरों की बजाए नए चेहरों पर अधिक विश्वास जताया। जिले में सफीदों को छोड़ चार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस, इनेलो से आने वालों को चुनाव मैदान में उतारा। उचाना हलके से कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए बीरेंद्र सिंह की प|ी प्रेमलता को चुनाव मैदान में उतारा गया है। नरवाना से 16 अगस्त की जींद रैली में भाजपा में शामिल हुए संतोष दनौदा, जुलाना से बीरेंद्र सिंह के साथ भाजपा में शामिल हुए संजीव बुआना को उम्मीदवार बनाया गया है। जींद से इनेलो छोड़ कर भाजपा में गए सुरेंद्र बरवाला को उम्मीदवार बनाया है। सफीदों में भी नरवाना में रहने वाली केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बहन वंदना शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।

इधर, छातर बोले - बीरेंद्र सिंह ने हार के डर से प|ी को दिलवाया टिकट

अलेवा.कांग्रेसके उचाना विधानसभा प्रत्याशी भाग सिंह छातर ने कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी का किसी भी पार्टी के प्रत्याशी के साथ कोई मुकाबला नहीं है। इस बार भी प्रदेश में कराए गए रिकाॅर्ड विकास कार्यों के बल पर सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस तीसरी बार सरकार बनाएगी। यह बात रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक भाग सिंह छातर ने अलेवा गांव में पत्रकारों के बीच हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह ने उचाना विधानसभा सीट से होने वाली करारी हार के डर से ही अपनी प|ी प्रेमलता को भाजपा का टिकट दिलवाया है। इनेलो भी हलके के मतदाताओं पर हर छह माह में चुनाव थोप रही है। विधानसभा चुनाव के इनेलो प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला को लोकसभा चुनाव में उचाना हलके के मतदाताओं ने भारी मतों से जीतवाकर संसद में भेजा था, लेकिन अब इनेलो ने दुष्यंत चौटाला को उचाना हलके से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाकर हलके पर एक और चुनाव थोपने की तैयारी कर ली है। डर से मैदान छोड़कर अपनी प|ी प्रेमलता को भाजपा का टिकट दिलवाया है।

बता दें, भाजपा अब तक जिले में कमल खिलाने में नाकामयाब रही है। अब की बार भाजपा के जीत के सूखे को तोड़ने की जिम्मेदारी पूर्व राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र सिंह के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज पर भी है। सफीदों, उचाना से दोनों बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। हॉट सीट उचाना में