पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"मतदान लोकतंत्र की मजबूती का सही पैमाना\'

\"मतदान लोकतंत्र की मजबूती का सही पैमाना\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगूरांगांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को स्काऊटस विद्यार्थियों द्वारा मतदान करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए एक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मतदाता जागरूक रैली में छात्रों द्वारा नारे लगाकर ग्रामीणों को 15 अक्टूबर को मतदान करने का आह्वान किया। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी सुदेश सिवाच तथा स्कूल प्रिंसिपल भारतभूषण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मतदाता जागरूक रैली का नेतृत्व स्काऊटस अध्यापक सत्यवान शास्त्री ने किया।

रैली में मौजूद विद्यार्थियों के बीच बोलते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूत का सही पैमाना मतदान ही होता है। सभी विद्यार्थी अपने परिजनों तथा आसपास के लोगों को 15 अक्टूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागयक करें। प्रिंसीपल भारतभूषण ने कहा कि हमारे वोट डालने से सरकार बनती है। वही सरकार देश प्रदेश के लिए नीतियां बनाकर लोगों का हित करती है। इस मौके पर धर्मबीर सिंह खटकड़, उदयवीर यादव, सुरजीत सिंह बूरा, रमेश कुमार, सुभाष, राजेश खटकड़, कविता खटकड़, निर्मला शर्मा, महीपाल सिंह समेत स्काऊटस के बच्चों मौजूद रहे।

जींद . डीसीएवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार मीणा ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिले केे विभिन्न कॉलेजों एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों से लगाए गए एंबेसडरों की सोमवार को अपने कार्यालय में बैठक ली। इस मौके पर डीसी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। सजग मतदाता लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना सहयोग कर सकता हैं। उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने की इस मुहिम में शामिल विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अन्य विद्यार्थियों को मतदान करने की मुहिम से जोड़कर एक पुनित कार्य कर रहे हैं।

नरवाना विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन फ्लाइंग स्क्वैड टीमों का गठन

जींद. नरवानाविधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए तीन फ्लाइंग स्क्वैड टीमों का गठन किया गया है। तीनों टीमों ने कार्य शुरू भी कर दिया है। तीनों फ्लाइंग स्क्वैड को चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग क्षेत्र आवंटित किए गए हैं। इन क्षेत्रों में यह फ्लाइंग स्क्वैड टीमें आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करेंगी। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सुमित कुम