- Hindi News
- जींद के युवाओं में है हलके की तस्वीर बदलने की ताकत : प्रमोद सहवाग
जींद के युवाओं में है हलके की तस्वीर बदलने की ताकत : प्रमोद सहवाग
युवाकी देश के कर्णधार होते हैं। युवाओं में देश प्रदेश की तस्वीर बदलने की ताकत होती है। जींद हलके के युवा भी चुनाव में यहां की तस्वीर बदलेंगे। युवा नेतृत्व लाकर जिले की अलग पहचान बनाएंगे। यह बात कांग्रेस के सबसे युवा प्रत्याशी प्रमोद सहवाग ने कहा कि जींद के युवाओं में अपने हलके की तस्वीर तकदीर बदलने का जज्बा और भरपूर ताकत है।
आने वाला समय हलके के युवाओं का है। वे सोमवार को अपने प्रचार अभियान के दौरान जलालपुरा कलां में ग्रामीणों के समक्ष बोल रहे थे। इस मौके पर गांव के रमेश, राजा, सतीश और सत्यवान अपने समर्थकों के साथ बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। सहवाग ने जलालपुरा कलां,जलालपुर खुर्द,ईक्कस,ईटल कलां सहित शहर में भी वोट मांगे। मंगलवार को सुबह काठमंडी, लोहामंडी,इंद्रा बाजार,घंटाघर, फव्वारा चौक, जींद बार एशोसिशसन नई अनाज मंडी, भिवानी रोड बाल्मिकी बस्ती में प्रचार करेंगे। इस मौके पर उनके साथ पूर्व चेयरमैन नरेंद्र नाडा,ं मदनलाल बत्तरा,डा सरेश देव कौशिक,सुशीला ठाकुर, चांद सरपंच, धर्म सिंह पूर्व सरपंच, पूर्व सरपंच रघुबीर ,महाबीर सरपंच, हवा सिंह नेहरा, राजबीर सरपंच, बलजीत लाठर,सुभाष चौहान, रामनिवास, राजबीर खटक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जींद में साेमवार को लोगों से बात करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद सहवाग।