- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों के लिए डीसी को सौंपा 1.50 लाख का चेक
बाढ़ पीड़ितों के लिए डीसी को सौंपा 1.50 लाख का चेक
इधर, रेलवे कर्मियों ने भी भेजी सहायता राशि
जींद | आधारशिलापब्लिक स्कूल में अध्यापकों विद्यार्थियों ने चंदा एकत्र कर जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सोमवार को डीसी को 1.50 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा हैं। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका अंजु सिहाग ने बताया कि ऐसी प्राकृतिक आपदाओं में हमें सदैव एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए, चाहे वह किसी भी धर्म से संबंधित हो। जब भी किसी क्षेत्र विशेष में कोई विपदा आती है तो उसका प्रभाव पूरे देश में दिखाई पड़ता है और सभी भारतीय एकजुट होकर अपनी ओर से पीड़ितों की सहायता के लिए प्रयास करते हैं।
जींद. डीसीको बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राशि का चेक सौंपते रेलवेकर्मी।