- Hindi News
- जैसा कार्य करोगे वैसा ही फल मिलेगा :करूणागिरी
जैसा कार्य करोगे वैसा ही फल मिलेगा :करूणागिरी
मां को नहीं किसी वस्तु की जरूरत : शर्मा
मांभक्तों द्वारा जिलेभर में नवरात्र पर्व बड़े ही उल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को नवरात्र के पांचवें दिन भक्तों ने पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा की।
प्रेम की मूरत है मां और मां को पाने का साधन भी प्रेम ही है, अर्थात् प्रेम साधन साध्य दोनों हैं। आचार्य पवन शर्मा ने रविवार की रात माता वैष्णवी धाम में आयोजित नवार्ण महायज्ञ के चौथे दिन अपने वक्तव्य में कहे। सुरेश गर्ग एडवोकेट, भाजपा नेता सोमवीर पहलवान, श्याम लाल गुप्ता, सुमित सिंगला, एससी गुप्ता, विनोद भारद्वाज, महेंद्र मंगला, सोमनाथ लखीना, विजय जुनेजा, राजबीर तंवर रामधारी सिंह ने सपरिवार मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना कर महायज्ञ में आहुति अर्पित की। संतोष शर्मा, हरचरण सिंह, राहुल मिगलानी, मास्टर कार्तिकेय ने अपने मधुर कंठ से मां का गुणगान किया।
आचार्य ने कहा-मां को किसी वस्तु की अपेक्षा नहीं, किसी पदार्थ की भूख नहीं, उन्हें तो बस! प्रेम की ही जरूरत है। वे तो भाव की भूखी हैं, भावमयी हैं डाॅ. अश्विनी मिढ़ा, हरबंस रल्हन, दयानन्द मुखी, जेपी सिंगला, त्रिलोक गोयल, भारत भूषण मुखी, अनिल भोला, कुलदीप जैन, देवेंद्र शर्मा, अशोक जैन, ओमप्रकाश, गुलशन आहुजा, सुभाष अरोड़ा, अशोक नेगी, शैलेष शर्मा, मनीष अरोड़ा, विपुल जुनेजा, विकास ग्रोवर, विनोद बतरा, अरुण तायल, सुरेश गर्ग, सुभाष गांधी, गुलशन कोचर, हर्ष मल्होत्रा, श्याम महंत, अशोक गुलाटी, परमजीत गुंबर, परमजीत सेठी, प्रवीन जुनेजा इस अवसर पर उपस्थित रहे।
जयंती देवी मंदिर में मां भगवती का जागरण आज
श्रीजयंती देवी सेवा समिति की बैठक सोमवार को मंदिर प्रांगण में प्रधान खजांची लाल गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इसमें 30 सितंबर रात को होने वाले 40वें विशाल मां भगवती जागरण कार्यक्रम के सफल आयोजन बारे विचार मंथन किया गया। समिति प्रवक्ता पंडित राम अवतार ने बताया कि जागरण में समाजसेवी राधेश्याम चिल्लाना ज्योत प्रज्वलित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट प्रदीप बतरा द्वारा की जाएगी। जागरण में नरेश भजनी एंड पार्टी द्वारा महामाई का गुणगान किया जाएगा। बैठक में कस्तूरी लाल, महेंद्र लाल, अशोक सिंगला, राजेंद्र प्रसाद, दिलबाग, नरेश सिंगला, कृष्णगिल, पवन सैन मौजूद रहे। उधर, नव दुर्गा मंदिर दुर्गा काॅलोनी में भी पांचवें नवरात्र पर स्कं