पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देंगे जेसीबी और गायों को दबाने के लिए खरीदेंगे दो एकड़ जमीन

देंगे जेसीबी और गायों को दबाने के लिए खरीदेंगे दो एकड़ जमीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचानाखुर्द गांव में बाबा फुल्लू साध गोशाला में सोमवार को गोरक्षकों की पंचायत हुई। इसमें खेड़ा खाप, दाड़न खाप एवं बिनैन खाप से गोरक्षक पहुंचे। अध्यक्षता जींद गोशाला के सचिव महेश ने की।

पंचायत का आयोजन गोशाला में मृत गायों का ठेका देने के बाद मृत गायों की खाल उतारे जाने के मामले को लेकर हुई। गोरक्षक और गोशाला कमेटी के आठ सदस्यों की कमेटी बनाई गई। इसमें इंद्र सिंह, ज्ञानीराम, गेजी राम, रामकुमार, विकास, कर्मबीर, अमित, संदीप को शामिल किया गया। कमेटी में फैसला लिया गया कि गोशाला में गाय की मौत होने के बाद उसे जमीन में मिट्टी में दबाया जाएगा। चंदा एकत्र करके जेसीबी मशीन के साथ-साथ दो एकड़ जमीन की व्यवस्था की जाएगी।

महेश ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता मानते हैं। हम हमारे पूर्वजों का क्रिया-कर्म करते हैं उसी तरह से गाय माता को भी हिंदू धर्म के अनुसार कर्म करना चाहिए। गोशाला में सत्संग और भजन का आयोजन होना चाहिए। इस मौके पर नफे सिंह, सुभाष, शमशेर, खुजाना, सतीश, ओमप्रकाश, रमेश, मांगेराम, जयबीर खटकड़, सूरजभान, सुरेंद्र श्योकंद मौजूद रहे।

उचाना. बाबाफुल्लू साध गोशाला में आयोजित पंचायत में संबोधित करते प्रतिनिधि।