- Hindi News
- दो दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला
दो दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला
ऐतिहासिकनागक्षेत्र मंदिर के तीर्थ तालाब में सोमवार सुबह 25 वर्षीय एक युवक का शव मिला। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। इस पर सफीदों डीएसपी श्याम लाल मौके पर पहुंचे और शव को कस्बे के सरकारी अस्पताल मेंं लाया गया।
पुलिस के अनुसार शव की जांच के दौरान किसी भी चोट का कोई निशान नहीं मिला है। शव की पहचान सफीदों के वार्ड-7 निवासी जितेंद्र उर्फ जोना के रूप में हुई है। जितेंद्र के पिता कुलवंत सिंह ने बताया कि जितेंद्र 27 सितंबर को सुबह घर से खेतों में कार्य करने के लिए गया था और वापस नहीं आया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपनी रिश्तेदारियों मेंं तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उन्हें सोमवार सुबह पुलिस द्वारा सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं थी। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम कराने के लिए जींद भेज दिया।