पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुत्रवधू से अश्लील हरकत करने का आरोपी स्कूल संचालक गिरफ्तार

पुत्रवधू से अश्लील हरकत करने का आरोपी स्कूल संचालक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुत्रवधूसे अश्लील हरकत करने का आरोपी बलबीर सैनी सात महीने बाद रविवार देर शाम पुलिस गिरफ्त में गया। सोमवार को पुलिस ने एसडीजेएम विशाल की अदालत में उसे पेश किया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस पर पीड़ित परिवार द्वारा रिश्वतखोरी ढिलाई बरतने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए। विदित हो कि आरोपी की गिरफ्तारी होने से नाराज पीड़ित परिवार जींद जिला मुख्यालय पर दो दिन से अनशन पर बैठे थे। गिरफ्तारी के बाद अनशन समाप्त हो गया।

यहहै मामला

कस्बेके हरियाणा पब्लिक स्कूल एवं बीएड कॉलेज के संचालक बलबीर सैनी पर उनकी पुत्रवधू के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप पुत्रवधू के पिता जींद निवासी ने लगाए गए थे। उन्होंने सफीदों पुलिस के सामने 19 फरवरी 2014 को दी शिकायत में कहा था कि उनकी बेटी के साथ बलबीर सैनी ने अश्लील हरकत की। उसने विरोध किया तो परिवार के अन्य सदस्यों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मामला दर्ज होने के कुछ दिनों बाद ही पीड़िता के परिजनों ने सफीदों पुलिस पर ढिलाई बरतने के आरोप लगाए थे। लगभग 7 महीने बीत जाने पर भी पुलिस ने मामले में चालान तक पेश नहीं किया। इसी मामले को लेकर पिछले दो दिन से शिकायतकर्ता परिवार जिला मुख्यालय पर अनशन पर बैठ गया। पुलिस आला अधिकारियों का दबाव पड़ा तो सफीदों पुलिस ने आरोपी को रविवार देर शाम को गिरफ्त में ले लिया।

इनपर था केस दर्ज

जींदनिवासी शिकायतकर्ता ने यह मामला भादंसं की धारा 376/511, 498ए, 323, 324, 313 34 के तहत स्कूल संचालक बलबीर सैनी, उसके पुत्र राजेश और दीपक, प|ी निर्मला देवी पुत्री अनु के खिलाफ सफीदों पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था।