पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेबकॉस्टिंग लगाए जाने का काम शुरु

वेबकॉस्टिंग लगाए जाने का काम शुरु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद| विधानसभाचुनाव की मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिला के सभी मतदान केन्द्रों पर हरियाणा पुलिस एवं सीआईएसएफ के जवान तैनात रहेंगे, वहीं कई मतदान केन्द्रों पर वैबकॉस्टिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा ताकि मतदान केन्द्रों की पूरी गतिविधि निर्वाचन आयोग सीधा लाईव देख सकें।

जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार मीणा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केन्द्रों पर मतदाता बिना किसी दबाव के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक तरीके से मतदान कर सकें। इसके लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र वीडियो कैमरा स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जींद विधानसभा क्षेत्र में 60 मतदान केंद्रों पर वेबकॉस्टिंग लगाए जाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।