पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला में ८३०१ लाइसेंसी हथियार, जमा हुए ४१६२

जिला में ८३०१ लाइसेंसी हथियार, जमा हुए ४१६२

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद| जिलाधीशजिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार मीणा ने जिला के सभी हथियार धारकों को निर्देश दिए है कि वे अपने हथियार तुरंत नजदीकी थाने में या आर्म डीलर के पास जमा करवा दें।

उन्होंने इस सम्बंध में सभी हथियार धारकों को नोटिस भी जारी कर दिए हैं। जिला में कुल 8301 पंजीकृत हथियार धारक हैं। अभी तक केवल 4162 लोगों ने अपने हथियार जमा कराए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर कोई हथियार धारक अपने हथियार जमा नहीं करवाता है तो उस स्थिति में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कानूनन कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिलाधीश ने जिला के मतदाताओं से भी अपील की है कि वे आगामी 15 अक्तूबर को बिना किसी दबाव के निष्पक्ष तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।