पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इधर, सफाई का महत्व बताया

इधर, सफाई का महत्व बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में सफाई कर किया श्रमदान

जींद | मोतीलालनेहरू पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्राचार्या संतोष आनंद ने किया। स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने के लिए श्रमदान किया तथा सफाई व्यवस्था को और सुचारु बनाया। इसमें फस्र्ट एड के फील्ड लेक्चरर वीरेंद्र बिरौली मौजूद थे। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किसी भी दुर्घटना के समय हमें मुंह मोड़कर आवश्यक प्राथमिक उपचार देकर सामाजिक कार्यों में भागीदारी करनी चाहिए। कुछ प्राथमिक जीवन रक्षक उपचारों के बारे में जानकारी पाकर स्वयंसेवक अति उत्साहित हुए। इस अवसर पर उप प्राचार्य वीपी शर्मा मौजूद थे।

जींद | रामनारायणशिक्षण संस्थान में एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या नीरू गुप्ता ने की। इस दौरान स्वयंसेवकों द्वारा कालेज प्रांगण की साफ-सफाई की गई। प्राचार्य नीरू गुप्ता ने इस दौरान स्वयंसेवकों को सफाई के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विकास, नरेंद्र, श्याम सुंदर, दीप्ति, रमा रानी, गीता समेत कई स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।