शहीदे आजम भगत सिंह को किया याद
शहीद-ए-आजमभगत सिंह की 107वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। शहर के सीआर किसान कॉलेज में सेमिनार का आयोजन किया गया।
इसका संचालन जिला उपप्रधान विक्रम सिंह ने भक्त सिंह के विचार आज के युवा की भूमिका पर अपने वक्तव्य देकर किया। विक्रम सिंह ने कहा कि भगत सिंह को हर कोई जानता है और उनका फेन भी है, लेकिन भगत सिंह की विचारधारा को बहुत ही कम लोग जानते हैं। उन्होंने कहा कि आज युवाओं की स्थिति भगत सिंह के सपने के बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने कहा कि आज युवा बेरोजगारी, नशा के कारण शहीदों के प्रति अपना रवैया खत्म कर रहा है।
इस मौके पर पूर्व राज्य कमेटी सदस्य अशोक ने पूरे राजनीतिक परिदृश्य पर बात रखी। शहीद भगत सिंह जयंती के अवसर पर सीआर किसान कॉलेज, एसएफआई की 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें सन्नी को प्रधान, प्रवीण को सचिव, कर्मवीर मोंटी को उपप्रधान, सोहनलाल अजमेर को सह सचिव चुना गया। संदीप, विक्रम, सोहनलाल, सुमेध, राहुल, अनूप को कमेटी सदस्य चुना गया।
\\\"कॉलेज में लगे शहीदों की प्रतिमाएं\\\'
pराजकीयमहाविद्यालय में एसएफआई की कॉलेज यूनिट ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें राजकीय कॉलेज के विद्यार्थियों ने भगत सिंह के चित्र के सामने पुष्प अर्पित किए। यूनिट सचिव सचिन ने बताया कि भगत सिंह इस देश के एक महान क्रांतिकारी में एक थे। उन्होंने 23 वर्ष पांच महीने 23 दिन की उम्र में कुर्बानी दी। उन्होंने बताया कि भगत सिंह एक ऐसे नौजवान हैं, जिन्होंने अपनी छोटी सी उम्र में अपनी जान की कुर्बानी दी। उन्होंने कहा कि एसएफआई की ओर से प्रिंसिपल से ज्ञापन दिया जाएगा, जिसमें कॉलेज में 23 मार्च 2015 तक कॉलेज में शहीदों की प्रतिमा लगाने की मांग की जाएगी।