अभियान को सफल बनाने को बैठक की
शुभम ने ताईक्वांडो में लहराया परचम
जींद | जीडीगोयंका स्कूल के छात्र शुभम गोयल ने एसडी स्कूल, नरवाना में आयोजित जिला स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। शुभम ने 35-38 किलोभार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल प्रबंधक जगदीश दलाल स्कूल प्राचार्य शैलेन्द्र ग्रेवाल ने शुभम की इस उपलब्धि पर उसे विशेष बधाई दी आगे होने वाले टूर्नामेेंट में इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। शुभम के ताईक्वांडो कोच ने बताया कि छात्र अब राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। ज्ञातव्य हो कि जी डी गोयंका स्कूल में छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ गन शूटिंग, ताईक्वांडो जुड़ो, क्रिकेट फैंसिंग इत्यादि खेलों का विशेष प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाता है।