- Hindi News
- चौपाल और चौराहे पर बैठकर पटवारी देंगे जमाबंदी नकल
चौपाल और चौराहे पर बैठकर पटवारी देंगे जमाबंदी नकल
जींद| जिलेके पटवारी अब गांव-गांव जाकर चौपाल या चौराहे पर बैठकर किसानों के इंतकाल दर्ज करेंगे और जमाबंदी की नकल देंगे। हलका के हर गांव में तय समयानुसार जाकर पटवारी राजस्व विभाग से जुड़ा हर काम करेंगे।
जिला राजस्व अधिकारी अमीचंद सैनी ने बताया कि पिल्लूखेड़ा उपतहसील के तहत आने वाले गांव के लिए पटवारियों की लिस्ट तैयार कर उन्हें गांव आवंटित कर दिए गए हैं। रोस्टर के हिसाब से पटवारी रमेश कुमार हर माह के सोमवार को बुटानी, मंगलवार को होशियारपुर, बुधवार को कलावती, गुरुवार को भड़ताना तथा शुक्रवार को धड़ौली गांव में जाकर लोगों के काम निपटाएंगे।
पटवारी सूरजमल सोमवार को बुढ़ाखेड़ा, मंगलवार को बेरीखेड़ा, बुधवार को रिटोली, गुरुवार को खरकगादियां तथा शुक्रवार को कालवा गांव में जाकर लोगों के कार्य निपटाना सुनिश्चित करेंगे। पटवारी सूबेसिहं सोमवार को ढाढरथ, मंगलवार को मोरखी, बुधवार को भागखेड़ा, गुरुवार को हाडवा तथा शुक्रवार को खरकगागर गांव में जाकर लोगों के कार्य निपटाना सुनिश्चित करेंगे। पटवारी नीरज कुमार सोमवार को जामनी, मंगलवार को रजाना, बुधवार को भम्भेवा, गुरुवार को लुदाना तथा शुक्रवार को मालसरीखेड़ा गांव में जाकर लोगों के कार्य निपटाना सुनिश्चित करेंगे। इसी प्रकार से पटवारी रविदत्त सोमवार को पिल्लूखेड़ा, मंगलवार को अमरावलीखेड़ा, बुधवार को भुरायण, गुरुवार को गांगाली तथा शुक्रवार को महोम्मदखेड़ा, आलनजोगीखेड़ा तथा मांडीखुर्द गांवों में जाकर लोगों के कार्य निपटाना सुनिश्चित करेंगे।
पटवारियों की लिस्ट तैयार कर उन्हें गांव आवंंटित कर दिए गए हैं