चारे के लिए रखी पराली जली
अलेवा | जींद-कैथलमार्ग के समीप शाहपुर गांव के खेतों में इकट्ठी की गई पराली में संदिग्ध हालात में गुरुवार को आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने लोगों के सहयोग से पराली के ढेर में लगी आग को करीब दो घंटे में बुझाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक हजारों रुपए की पराली जलकर राख हो गई। शाहपुर निवासी नरेंद्र, मांगेराम सुनील ने बताया कि उन्होंने व्यापार करने के लिए जींद-कैथल मार्ग के समीप शाहपुर गांव के खेतों में धान की पराली इकट्ठी की हुई थी। गुरुवार को किसी शरारती ने पराली के ढेर में आग लगा दी। गांव के लोगों पराली मालिकों नेे सरकार से मुआवजे की मांग की है।