- Hindi News
- सांसद ने बयान वापस नहीं लिया तो 14 को घेरेंगे उनका आवास
सांसद ने बयान वापस नहीं लिया तो 14 को घेरेंगे उनका आवास
जींद | हरियाणाकर्मचारी महासंघ की जिला पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को जनस्वास्थ्य विभाग परिसर स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता महासंघ के जिला चेयरमैन कृष्ण नैन ने की। बैठक में कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी द्वारा गत दिनों सभी नियमित कर्मचारियों को कच्चा करने नियमित कर्मियों द्वारा काम करने बारे दिए गए बयान की भर्त्सना की। बैठक में सभी ब्लाॅक, तहसील जिला कमेटी के चुनाव की अधिसूचना जारी की गई।
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने बताया कि सांसद राजकुमार सैनी के कर्मचारी वर्ग के संदर्भ में दिए बयान को महासंघ ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने चेताया कि अगर 13 दिसंबर तक सांसद अपने बयान को वापस नहीं लेते तो 14 दिसंबर को सांसद के कुरुक्षेत्र आवास पर प्रदर्शन करके घेराव किया जाएगा।
दलबीर ढिल्लो बने प्रधान
महासंघकी ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विद्युत विभाग के कृष्ण नैन को जिला चेयरमैन, रोडवेज विभाग के दलबीर ढिल्लो को जिला प्रधान, जनस्वास्थ्य विभाग के विनोद शर्मा को जिला महासचिव, स्वास्थ्य विभाग की राज श्योराण को वरिष्ठ उपप्रधान, लोक निर्माण विभाग के जिले सिंह को मुख्य संगठनकर्ता बनाया गया। इसी प्रकार विद्युत विभाग के राजकुमार को वित्त सचिव, रोडवेज विभाग के सुरेश कुमार को उपप्रधान, शिक्षा विभाग के राजेश खटकड़ को उपप्रधान, विद्युत विभाग को जितेंद्र सिंह को प्रेस सचिव तथा स्वास्थ्य विभाग की शीला देवी को संगठन सचिव चुना गया। इस अवसर पर एचएसईबी वर्कर यूनियन के यूनिट प्रधान राजेश शर्मा, सचिव सुरेश खासा, रामफल वर्मा, सुरेंद्र सैनी, सतबीर सिंह, पवन रजाना, सुरेश शर्मा, रामफल ढांडा, दयानंद शर्मा, नरेश सैनी अजीत नेहरा भी मौजूद रहे।