- Hindi News
- सरकारी स्कूलों में शुरू होगी बंद पड़ी कंप्यूटर लैब
सरकारी स्कूलों में शुरू होगी बंद पड़ी कंप्यूटर लैब
सरकारीस्कूलों में बंद पड़ी कंप्यूटर लैब फिर से शुरु होगी। नए शैक्षणिक सत्र में छात्रों को बेहतर कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए शिक्षा विभाग ने एक कंपनी को इस का ठेका दिया है। एबरान कंपनी द्वारा जींद जिले के 13 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर लैब में बैटरी, यूपीएस और जेनेरेटर सेट तथा कंप्यूटर सेट स्थापित करने का काम दिया था, जो कि पूरा हो गया है।
कंपनी को 22-22 कंप्यूटर सेट देकर इन पर स्कूली बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था की गई थी, लेकिन इनका डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से इस्तेमाल नहीं होने के कारण यूपीएस और बैटरी जवाब दे गए थे। जेनेरेटर सेट भी काम नहीं कर रहे हैं। स्कूल प्राचार्य कंप्यूटर शिक्षा शुरू करवाने के लिए लगातार प्रयासरत थे और कंपनी संचालकों को बार-बार पत्र लिख कर खराब हुए सामान को ठीक करवाने की बात की जा रही थी।
जिलेके 13 स्कूलों में है कंप्यूटर लैब
राजकीयकन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद सहित जींद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उचाना में लड़के और लड़कियों के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सफीदों में लड़के और लड़कियों के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नरवाना में लड़के और लड़कियों के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जुलाना में लड़के और लड़कियों के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहित 13 स्कूलों की कंप्यूटर लैब हैं।
क्याकहते हैं स्कूल प्राचार्य
राजकीयकन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य आजाद सिंह लाठर ने कहा कि स्कूल में लगभग 1400 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। कंप्यूटर शिक्षा शुरू करवाने के लिए वे लगातार एबरान कंपनियों के अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। अब कंपनी के अधिकारियों ने कंप्यूटर लैब में डेड बैटरी, यूपीएस और दूसरा सामान बदलने का काम शुरू कर दिया है। जबकि कोर एचसीएल की लैब में छात्राएं कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। शीघ्र ही तीनों लैबों में छात्राओं को शिक्षा मिलनी शुरू हो जाएगी।
आठ माह पहले मांगी थी रिपोर्ट
जिलाशिक्षा अधिकारी जोगेंद्र हुड्डा ने लगभग आठ माह पहले जींद जिले के तमाम सरकारी स्कूलों के मुखियाओं से उनके यहां कंप्यूटर एजुकेशन की स्थिति को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी। रिपोर्ट में स्कूल मुखियाओं ने कंप्यूटर एजुकेशन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को बताया था कि किसी भी स्कूल में कंप्यूटर एजुकेशन शुरू नहीं हो