- Hindi News
- स्टेट महिला खेल उत्सव में ओवरऑल ट्रॉफी जींद को
स्टेट महिला खेल उत्सव में ओवरऑल ट्रॉफी जींद को
भास्कर न्यूज | पंचकूला/जींद
पंचकूलासेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा स्टेट महिला खेल उत्सव का आयोजन किया जा गया। इसमें जींद की टीम ने पूरे कंपीटिशन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी जीती। वहीं, पलवल और हिसार की टीम ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इस पूरे कंपीटिशन में पंचकूला की टीम को कोई भी प्राइज नहीं मिला।
तीन दिवसीय इस खेल उत्सव में स्टेट भर से प्लेयर्स ने हिस्सा लिया। कंपीटिशन के आखिरी दिन 200 मीटर रेस, 1500 मीटर रेस, 400 मीटर हर्डल रेस और 4 बाय 4 रिले रेस के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। इन कंपीटिशन में 200 मीटर रेस में पलवल की कमलेश ने पहला इनाम जीता, जींद की कुसुम ने दूसरा और नारनौल की सरला ने तीसरा इनाम जीता। वहीं, 1500 मीटर रेस में करनाल की उषा पहले स्थान पर रही, पलवल की कविता ने दूसरा और हिसार की पूजा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही 400 मीटर हर्डल रेस में हिसार की भतेरी ने पहला स्थान हासिल किया, भिवानी की नीलम और जींद की मीना राणी ने दूसरा अौर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, रिले रेस में नारनौल की टीम पहले स्थान पर रही, जींद की टीम दूसरे स्थान पर और रोहतक की टीम तीसरे स्थान पर रही।
पंचकूला सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स काॅम्पलैक्स में महिला स्टेट खेल उत्सव में जींद की मोनिका ने लांग जंप में जीता पदक।