- Hindi News
- सड़क पर घूमने वाले सांडों के खिलाफ उठने लगी आवाज
सड़क पर घूमने वाले सांडों के खिलाफ उठने लगी आवाज
जींद| शहरमें आतंकी सांडों को रोकने के लिए लोग प्रशासन पर ठोस कार्रवाई करने की मांग करने लगे है। जींद नागरिक संगठन के प्रधान विजयपाल मघान ने कहा कि शहर और इसके आसपास के इलाके में जिस तरह से आतंकी सांड के कारण एक वकील मौत हो गई। कई घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में प्रशासन को आतंकी सांडों से निपटने के लिए उसी तरह की कार्रवाई करनी चाहिए। मघान ने कहा कि शहर में सांडों और बंदरों के आतंक से प्रशासन भली भांति परिचित है। किंतु इसके बाद भी लोगों की जान की दुश्मन बने सांडों और बंदरों के इलाज के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। मघान ने कहा कि गोशालाओं में विदेशी सांडों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।