पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरक्षा की दृष्टि से आरएएफ ने इकट्ठा की क्षेत्र की डिटेल

सुरक्षा की दृष्टि से आरएएफ ने इकट्ठा की क्षेत्र की डिटेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशभर में आरएएफ (केंद्रीय अर्ध सैनिक बल) की ओर से भौगोलिक जानकारी जुटाई जा रही है। 9 दिसंबर से जिले में पहुंची आरएएफ की टीम 14 दिसंबर तक रहेंगी। टीम जिले में कई दिन रुक कर यह पता लगाने का काम कर रही है कि बड़ी प्राकृतिक आपदा होने, सांप्रदायिक दंगों के फैलने, दूसरे बड़े दंगे होने के समय सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किस तरह किए जाए। यह भी जाना जाएगा कि आरएएफ को उचाना और उस घटना स्थल तक पहुंचने में कितना समय लगेगा। क्षेत्र की पूरी डिटेल तैयार की जा रही है।

अब तक जींद, जुलाना में आरएएफ की टीम जानकारी जुटा चुकी है। उचाना, नरवाना, सफीदों में जानकारी एकत्र की जा रही है। प्लाटून इंस्पेक्टर नन्हा सिंह ने कहा कि सप्ताह भर जिले में टीम रहेंगी। यहां जिले भर की हर तरह की जानकारी ली जाएगी। इसका उद्देश्य किसी तरह के दंगे, घटना होने के बाद वहां पहुंचने में किसी तरह की परेशान होना है।

एएसआई मंदीप कुमार ने कहा कि जो-जो जानकारी आरएएफ की टीम द्वारा मांगी गई उन्हें उपलब्ध करवाई गई। इस तरह की जानकारियों को एकत्र करने के बाद भविष्य में किसी तरह की घटना होने पर पहुंचने में आरएएफ की टीम को परेशानी नहीं होगी।

येजुटाई जा रही है जानकारी

आरएएफकी टीम द्वारा सरकारी कार्यालय कहां-कहां स्थित है, मंदिर, मस्जिद , किस जाति, धर्म के लोगों की कितनी संख्या है, स्कूल, कॉलेजों, गांवों से थाना, पुलिस चौकी की दूरी कितनी है, अल्पसंख्यकों की संख्या कितनी है सहित विभिन्न डिटेल एकत्र की गई।

उचाना. थानामें आरएएफ टीम को क्षेत्र के बारे में जानकारी देते एएसआई मंदीप कुमार।