- Hindi News
- किसानों के लिए यूरिया का प्रबंध करें : डीसी
किसानों के लिए यूरिया का प्रबंध करें : डीसी
जींद | डीसीअजित बालाजी जोशी ने कहा है कि जिला के किसानों को हर हाल में पर्याप्त यूरिया डीएपी खाद उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए अधिकारी समय रहते आवश्यक प्रबंध करना सुनिश्चित करें। वे गुरुवार को डीआरडीए के सभागार में आयोजित अधिकारियों की मासिक बैठक में बोल रहे थे।
पैदावारको यूरिया जरुरी
डीसीने कहा कि जिला में गेहूं, सरसों एवं अन्य फसलों की पैदावार सुनिश्चित करने के लिए किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कृषि, सिंचाई कृषि से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को पर्याप्त कृषि संबंधी सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध करवाने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी खाद विक्रेताओं की दुकानों के स्टॉक एवं स्टोर रजिस्टरों का समय-समय पर निरीक्षण करते रहें। इस कार्य के लिए वे विभागीय टीमों का गठन कर खाद की कालाबाजारी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाएं।
डीसी ने कहा कि वायदे के मुताबिक जाजवान तथा आसपास के गांवों में पर्याप्त सिंचाई पानी हर हाल में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि वे इस कार्य को पूरा करने के लिए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाएं।
बैठक में सरकारी जमीन पर से कब्जा हटवाने के लिए भी उपायुक्त ने माह का हर शनिवार का दिन निर्धारित किया और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को इस दिन भूमि कब्जा हटवाने बारे में कार्रवाई करने की बात कही। बैठक में एडीसी गौरी पाराशर जोशी, एसीयूटी प्रदीप दहिया, जींद के एसडीएम वीरेंद्र सहरावत, नरवाना के एसडीएम सुमित कुमार, नगराधीश मेजर गायत्री अहलावत, रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन मौजूद रहे।