पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगें लागू नहीं की तो कर्मी करेंगे संघर्ष

मांगें लागू नहीं की तो कर्मी करेंगे संघर्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद |आॅल हरियाणापावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन ने उपमंडल अधिकारी के अड़ियल रवैये के खिलाफ गुरुवार को बैठक की। इसकी अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान विक्रम लुदाना ने की, जबकि संचालन सचिव सुनील फोर ने किया। बैठक में कहा गया कि अगर 14 दिसंबर तक मांगें लागू नहीं की गई तो यूनियन संघर्ष करने पर मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी निगम के एसडीओ की होगी। सर्कल सचिव रामफल दलाल ने कहा कि निगम अधिकारी सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को बढ़ावा दे रहे हैं। इसमें अधिकारी कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रहे हैं, उसको सहन नहीं किया जाएगा। जिन मुद्दों पर 28 नवंबर को समझौता हुआ था, उनको लागू होने तक संघर्ष जारी रहेगा। सब यूनिट नंबर दो की ओर से संदीप गिल, पवन, अमित करसोला नसीब ने भाग लिया।