16 को विजय दिवस मनाया जाएगा
जींद | विजयदिवस 16 दिसंबर के अवसर पर युद्ध विधवाओं का सम्मान करने के लिए जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 9:45 बजे वार मेमोरियल ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। जिला सैनिक बोर्ड के सचिव ने बताया कि इस कार्यक्रम में भारत पाकिस्तान के बीच 1971 में एवं अन्य युद्धों में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं को सम्मानित किया जाएगा।