- Hindi News
- 7 वर्षीय बच्ची के दिल में छेद, स्वास्थ्य विभाग ने की 50 हजार की सहायता
7 वर्षीय बच्ची के दिल में छेद, स्वास्थ्य विभाग ने की 50 हजार की सहायता
स्वास्थ्यविभाग द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना के तहत दिल की बीमारी से पीड़ित 7 वर्षीय बच्ची के अभिभावकों को उपचार के लिए गुरुवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई गई। सामान्य अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. गोपाल तथा नोडल अधिकारी डॉ. राजेश भोला ने बच्ची के अभिभावकों को 50 हजार रुपए की राशि का चेक भेंट किया।
जुलानाकी है छात्रा
डॉ.गोपाल तथा डॉ. राजेश भोला ने जानकारी देते हुए बताया कि जुलाना हलके के गांव गोसाई खेड़ा निवासी प्रदीप की बेटी प्रीति नर्सरी कक्षा की छात्रा है। प्रीति को जन्म से ही दिल में छेद था। इस बीमारी का उपचार काफी महंगा होने तथा प्रदीप की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अपनी बच्ची का उपचार करवाने में सक्षम नहीं था। इससे उसने बच्ची के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग से मदद मांगी थी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्ची के उपचार के लिए बच्ची के अभिभावकों को 50 हजार रुपए की राशि का चेक जारी किया गया है। डॉ. भोला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा गरीब जरूरतमंद बच्चों को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना के तहत इस तरह की आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाती है।