- Hindi News
- साहब! गांव की हर गली में मिलती है शराब, नहीं मिलता तो पेयजल
साहब! गांव की हर गली में मिलती है शराब, नहीं मिलता तो पेयजल
साहबगांव की हर गली में शराब के खुर्दे खुले हैं। शराबी वहां खड़े होकर हुड़दंग करते हैं, जिस कारण गांव की बहू बेटियों का वहां से निकलना मुश्किल हो गया है। लड़कियां स्कूल जाने से डरने लगी हैं। गांव में पीने के लिए पानी चाहिए तो मिलों दूर खेतों से लाना पड़ता है, लेकिन शराब हर जगह मिलती है।
गुरुवार को ईगराह गांव के लोगों ने शराब के खुर्दों के विरोध में और गांव में पीने के पानी को उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने गांव में पीने के पानी नहीं होने पर लघु सचिवालय के बाहर मटके फोड़ कर विरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व सतीश कुमार और रमेश कुमार ने किया। लोगों ने अपनी मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन भी दिया। डीसी अजित बालाजी जोशी ने उन्हें समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया है। ईगराह गांव की जनसंख्या लगभग 10 हजार है।
60प्रतिशत घरों को नहीं मिलता पेयजल: विकास,रमेश, अमित, संदीप और प्रकाश का कहना था कि गांव में पीने के पानी की समस्या है। गांव में कोई भी ट्यूबवेल नहीं है। बीबीपुर से उनके गांव में पीने के पानी की सप्लाई होती है जो अक्सर समय पर नहीं आती। मजबूरन महिलाओं को गांव से दूर खेतों में लगे ट्यूबवेल से पानी लाना पड़ता है। गांव के केवल 40 प्रतिशत घरों में जरूरत के अनुसार पानी उपलब्ध है, लेकिन 60 प्रतिशत घरों में पीने का पानी नहीं पहुंच पाता। गांव के 70 प्रतिशत हिस्से में पीने के पानी के लिए लाइन बिछाई गई है। गांव में टंकी भी बनी हुई है, जिस पर लाखों खर्च हो रहे हैं। लेकिन लोगों को पानी फिर भी नहीं मिल रहा। सरकार दावे तो करती है, लेकिन उनके गांव की समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। उनके पाने के पानी की समस्या को जल्द हल किया जाए।
गांवकी हर गली में बिकती है शराब : गांवकी महिलाओं ने हर गली में शराब बिक्री किए जाने के विरोध में लघु सचिवालय के बाहर देर तक नारे लगाएं। सरोज, राज, सुनील, प्रकाशी, किताबो और खजानी का कहना था कि गांव में एक ही शराब का ठेका है लेकिन हर गली में दारू खरीदने के लिए शराबियों की भीड़ जमा रहती है।
हर गली में खुर्दा है और वहां शराब पीकर लोग हुड़दंग करते हैं। गलियों से औरतों का निकलना मुश्किल हो गया है। ठेकेदार अपने मुनाफे के लिए गांव का माहौल खराब कर रहा है। स्कूल में पढ़ने के लिए जाने वाली लड़कियां भी इन शराबियों से प