- Hindi News
- राजपुरा माइनर पर पुल के निर्माण की योजना मंजूर
राजपुरा माइनर पर पुल के निर्माण की योजना मंजूर
जिलास्तरीय जूनियर तलवारबाजी स्पर्धा कल से
जींद | जींद-हांसीरोड के राजपुरा माइनर पर पुल के निर्माण की योजना को मंजूरी मिल गई है। डीसी अजित बालाजी जोशी ने इस पुल के निर्माण को लेकर उच्च अधिकारियों से जानकारी हासिल की और पुल के निर्माण की योजना को स्वीकृत करवा लिया है। अब इस पुल के निर्माण पर 46 लाख रुपए से अधिक की राशि नहर विभाग द्वारा खर्च की जा रही है। इसका निर्माण कार्य एक माह में पूरा कर लिया जाएगा। नहर विभाग के एक्सईएन सुरेश लांग्यान ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।