पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जच्चा बच्चा को सुरक्षा देकर मनेगा मातृत्व सप्ताह

जच्चा-बच्चा को सुरक्षा देकर मनेगा मातृत्व सप्ताह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | स्वास्थ्यविभाग की ओर से 15 से 22 दिसंबर तक सुरक्षित मातृत्व सप्ताह मनाया जा रहा है। इसकी तैयारियां अधिकारियों द्वारा शुरू कर दी गई है। इसको लेकर गुरुवार को कस्बे के सामान्य अस्पताल में एसएमओ डॉ. प्रभुदयाल ने सभी एएनएम, स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक ली। इसमें डेंटल सर्जन डॉ. रेनू कुंडू पंचकूला से आए डॉ. सतीश ने मुख्य रूप से शिरकत की। प्रभुदयाल ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की हर गर्भवती महिलाओं की प्राथमिक जांच की जाएगी। जो महिलाएं प्राथमिक जांच में गंभीर अवस्था में पाई जाएगी। उनकी 18-19 दिसंबर को जींद के सामान्य अस्पताल में जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जच्चा-बच्चा को सुरक्षा प्रदान के साथ दोनों के स्वस्थ जीवन के लिए उचित संसाधन मुहैया करवाएं जाएंगे। इस दौरान गर्भवती महिला के परिजन 102 की सुविधा भी ले सकते है। इस अवसर पर सफीदों ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।

सफीदों. सुरक्षितमातृत्व सप्ताह की जानकारी देते डॉ. प्रभुदयाल।