- Hindi News
- 8 माह बाद भी नहीं बना जन्म प्रमाण पत्र, डीसी से गुहार
8 माह बाद भी नहीं बना जन्म प्रमाण पत्र, डीसी से गुहार
जींद | अजमेरबस्ती भिवानी रोड निवासी मुकेश संधू ने डीसी अजित बालाजी जोशी को शिकायत देकर बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की है। डीसी ने मामले में सिविल सर्जन से संपर्क करने की बात कही है
शिकायतकर्ता मुकेश संधू ने बताया कि उसने अपने बेटे विजय संधू, जिसकी जन्मतिथि 14 जून 1994 है तथा पुत्री विपिन जो 24 नवंबर 1996 को पैदा हुई थी, उनके जन्म प्रमाण पत्र लेने के लिए वह पिछले आठ माह से स्वास्थ्य विभाग के चक्कर काट रहा है। उन्होंने डीसी से मांग की है कि मेरे बच्चों के प्रमाण पत्र बनवाएं जाएं। उधर डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. पालेराम कटारिया का कहना है कि इस तरह का मामला उनके सामने नहीं आया है। अगर कोई शिकायत आई तो वे कार्रवाई कराएंगे।