पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारियों के नहीं होने से बंद रहा ई दिशा केंद्र

अधिकारियों के नहीं होने से बंद रहा ई-दिशा केंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लघुसचिवालय के ई-दिशा केंद्र में रजिस्ट्री का कार्य बंद रहा। गुरुवार को सुबह से लोग लघु सचिवालय पहुंचने लगे। ई-दिशा केंद्र में कार्य बंद होने के कारण उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा। इससे जाति-प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, इंतकाल, फर्द जमाबंदी रजिस्ट्री संबंधी कार्य नहीं हो सके।

शहरवासी रणधीर, कृष्ण धनौरी, रणबीर शर्मा, जगदीश राय ने बताया कि वह अपने जमीन जायदाद संबंधी कागजात बनवाने के लिए तहसील कार्यालय में आए थे, लेकिन तहसील आफिस में प्रशासनिक अधिकारी मिलने के कारण उनकी रजिस्ट्री जमीन संबंधी कार्य नहीं हो सके। ई-दिशा केंद्र में कार्य बंद रहने से प्रशासन को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा।

इस मामले में रजिस्ट्री क्लर्क सतबीर ने बताया कि तहसीलदार अनिल चंद छुट्टी पर है, जबकि नायब तहसीलदार विजय मोहन जींद मीटिंग में गए हुए है। नायब तहसीलदार के आदेश पर ही रजिस्ट्रियों का कार्य बंद रहा। इसके कारण से ही एक दिन में लगभग 40 रजिस्ट्री होती है।