पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी साहब! बचाओ, मेरी जान को खतरा है...

एसपी साहब! बचाओ, मेरी जान को खतरा है...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपीसाहब प्लीज मुझे बचाओ, मेरी जान काे खतरा बना हुआ है। रात को फोन कर अज्ञात व्यक्ति ने धमकी गालियां देते हुए कहा कि आज गोली मारकर तुझे खत्म कर दूंगा।

यह बात झांझ गेट निवासी बतरा जागरण पार्टी के संचालक प्रवीण बतरा ने एसपी बदन सिंह राणा के समक्ष शिकायत की कापी देते हुए कही। एसपी ने उसे पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए। एसपी ने धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जल्द पकड़ने को कहा।

प्रवीण बतरा ने एसपी को लिखित शिकायत देकर बताया कि 12 दिसंबर की रात को करीब 10 बजकर 41 मिनिट पर उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का धमकी भरा फोन आया। जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने मुझे गालियां देते हुए कहा कि आज तुझे गोली मारकर खत्म कर दूंगा। इससे मुझे जान का खतरा बना है। मुझे कभी भी गोली मारकर मेरी जान ली जा सकती है। इस मौके पर उनके साथ नगर परिषद के उपप्रधान रमेश खट्टर, पूर्व प्रधान हरफूल सैनी, राजन चिल्लाना, सुरेंद्र सिंह आहूजा शहर के कई लोग मौजूद रहे।

तीनमाह पहले मांगी गई थी 10 लाख की चौथ

इनेलोनेता राजन चिल्लान समेत दो दर्जन लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे प्रवीण बतरा ने बताया कि उन्हें करीब तीन माह पहले फोन पर जान से मारने की धमकी देकर दस लाख रुपए की चौथ राशि मांगी गई थी। इस पर पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। बाद में पुलिस सुरक्षा हटा ली गई थी।

गहनता से जांच जारी

^झांझगेट निवासी प्रवीण बतरा को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। उसने पुलिस सुरक्षा मांगी है, जिसे हमने प्रोटेक्शन दिला दी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा। -बदनसिंह राणा, एसपी,जींद।