- Hindi News
- फुटबाॅल में पिल्लूखेड़ा ने खरकरामजी टीम को हराया
फुटबाॅल में पिल्लूखेड़ा ने खरकरामजी टीम को हराया
जींद | जिलाफुटबाॅल संघ की ओर से जिला फुटबाॅल प्रतियोगिता का शनिवार को रेलवे फुटबाॅल ग्राउंड पर शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 22 टीमें भाग ले रही हैं। जिला सचिव आनंद ईसो ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सागरमनी इंस्टीट्यूट के निदेशक रिंकू परमार ने किया। आज खेले गए मैचों में पिल्लूखेड़ा ने खरकरामजी को 1-0, सेढ़ा माजरा ने सफीदों को 3-1, जींद आरएफसी ने खरल को 2-0, उचाना कलां ने हैबतपुर को 2-0, उचाना खुर्द ने अमरहेड़ी को 3-1, एएफसी क्लब ने उझाना को 3-0, उचाना ने काकड़ौद को 1-0, डीएफसी क्लब बी ने नगूरां को हराया। इस अवसर पर शोभा सिंह, रणबीर, राजकुमार, सोमबीर, सुभाष, राकेश गौड़, सीना, एंथनी सोनू भी मौजूद रहे।