- Hindi News
- राजेंद्र शास्त्री अतिथि अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए
राजेंद्र शास्त्री अतिथि अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए
जींद | हरियाणाअतिथि अध्यापक संघ की बैक सैनी धर्मशाला में हुई। इसमें संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। इसमें राजेंद्र शर्मा शास्त्री को प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा कुलदीप को उपाध्यक्ष, पारस शर्मा को महासचिव प्रीतम सिंह को सह सचिव, कृष्ण को कोषाध्यक्ष, राजकुमार को सह कोषाध्यक्ष, रणधीर मोर को संगठन सचिव, सुखविंद्र बरसाना को सह संगठन सचिव, अजय लौहान, धर्मवीर कौशिक, शशि भूषण राजेश कुमार को मीडिया प्रभारी तथा पुष्पा रानी, निष्ठा, सुनीता रानी, राज रानी, राजकुमारी, पूनम चौधरी को महिला विंग में शामिल किया गया है।