अब शहर के पार्कों में लगाए जाएंगे झूले
शहरके बदहाल पार्कों को विकसित किया जाएगा। एडीसी ने नगरपरिषद हुडा से पार्कों की हालत पर रिपोर्ट मांगी है। एडीसी गौरी पराशर जोशी ने बताया कि जींद शहर के पार्कों को नया लुक देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद पार्कों की वर्तमान स्थिति का आंकलन करने के पश्चात सभी पार्कों के जीर्णोद्धार की कार्ययोजना बनाकर उसे मूर्त रूप दिया जाएगा।
साफहोंगी पगडंडियां
एडीसीने बताया कि पार्कों में बच्चों के लिए झूले, पगडंडियां, साफ-सफाई की व्यवस्था की जाएगी। प्रथम चरण में तीन पार्कों में बच्चों के लिए ओपन जिम की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों के शारीरिक व्यायाम के लिए यह ओपन जिम बनाई जाएगी। लघु सचिवालय परिसर के मुख्य द्वार, जीएम डीआईसी कार्यालय के सामने वाले पार्क, रेडक्रॉस भवन के सामने रोज गार्डन जयंता देवी मंदिर के पार्क में ओपन जिम बनाए जाएंगे। जिम के उपकरण खरीदने के लिए सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।