पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे रोड पर रात में टूटे पांच घरों के ताले

रेलवे रोड पर रात में टूटे पांच घरों के ताले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेरोड से शुक्रवार रात को चोर ताले तोड़कर पांच घरों से नगदी गहने चोरी कर ले गए। चोरों ने चार वारदातों को चौबारों में और एक को बंद पड़े मकान में अंजाम दिया। चोरों ने सभी घरों से समेटा गया सामान एक छत पर रखकर उसमें से सोने चांदी के जेवरात छांटे। आर्टिफिशयल गहने खाली पर्स चोर छत पर ही छोड़ गए। चोरी के समय किसी चौबारे में कोई आदमी मौजूद नहीं था।

रेलवे काॅलोनी की सुनसान गली से घुसे घरों में रेलवे रोड पर बने घरों और पीछे रेलवे काॅलोनी के बीच में कुछ जगह खाली है। जो अक्सर सुनसान रहती है। इसी जगह से शुक्रवार रात को चोर मकानों के पिछवाड़े से चौबारों पर चढ़ आए। सबसे पहले वे गुरचरण के चौबारे का ताला तोड़कर उसमें घुस गए। यहां पर चोरों को कुछ हासिल नहीं हुआ। इसके बाद वे विजय के चौबारे में दीवार फांदकर घुस गए। वहां पर वे बस ताला ही तोड़ पाए थे कि किसी की आने की आहट पाकर आगे बढ़ गए। इसके बाद चोरों ने मोहन के चौबारे में दस्तक दी। यहां पर उनके हाथ कुछ नहीं लगा। इसके बाद चोर अजित सिंह के बंद पड़े चौबारे में दाखिल हो गए। उसकी छत से वे नीचे मकान में उतर आए। यहां पर चोरों ने आराम से पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी अटैचियों को बाहर निकाल लिया। अटैचियों में रखी नगदी दूसरा कीमती सामान साथ ले गए।

डेढ़ लाख के गहने और नगदी ले गए

अजितसिंह के मकान के बाद चोर साथ लगते सावित्री के चौबारे में घुस गए। वहां से वे सीढ़ियां उतरकर सावित्री के मकान में गए। ड्रेसिंग टेबल अलमारी में रखे सामान को उठाकर वे फिर से मकान की छत पर गए। वहां उन्होंने सोने चांदी के गहनों को छांटा और पर्स से रुपए निकालकर उसे फेंक दिया।

सावित्री देवी ने बताया कि मेरे मकान से चोर 250 ग्राम चांदी, दो सोने की अंगूठी, कानों की बाली 15 हजार नगद ले गए। इस सारे सामान की कीमत लगभग डेढ़ लाख है।

अजित सिंह ने बताया कि चोरों ने मेरे मकान में रखी पेटियों अलमारियों को तोड़कर अटैचियों को बाहर निकाल लिया। अभी तक उन्होंने सारा सामान चेक नहीं किया है कि चोर उनके घर से क्या-क्या ले गए।

अजित सिंह

सावित्री देवी

जींद. रेलवेरोड पर घर में चोरों ने खंगाली अलमारी।