पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बािरश से 6 डिग्री गिरा पारा, बढ़ी ठंड

बािरश से 6 डिग्री गिरा पारा, बढ़ी ठंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारसुबह 4 बजे से साढ़े 11 बजे तक बूंदाबांदी जारी रही। इसकी वजह से एसडी स्कूल, रेलवे रोड, रोहतक रोड बाईपास की सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों राहगीरों को भारी परेशानी हुई। इसके अलावा दुर्गा काॅलोनी, रामनगर, भटनागर काॅलोनी, शर्मा काॅलोनी सुभाष नगर की गलियों में कीचड़ हो गया।

शुक्रवार को जींद का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। जो बूंदाबांदी के बाद शनिवार को गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस रह गया। न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस हो गया। सीएसएसआरआई के लैब टेक्निकल सहायक शाम सिंह चौहान ने बताया कि न्यूनतम तापमान बढ़ने से रविवार को बरसात हो सकती है। हवा की रफ्तार भी बढ़ गई। शुक्रवार शाम तक 2 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा बढ़कर 5.6 हो गई। जिसने शीत लहर का रुप ले लिया है। आने वाले तीन दिनों तक इसी तरह शीत लहर जारी रहेगी। (संबंधितखबरें पेज 16 पर भी)

गेहूं की फसल को फायदा

कृषिअधिकारी डाॅ. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि जिले में गेहूं की फसल की बिजाई हो चुकी है। अगर अच्छी बरसात होती है तो गेहूं के पौधे का फुटाव अच्छा होगा। जितनी सर्दी बढ़ेगी, गेहूं की फसल उतनी ही अच्छी होगी। जिलेभर की मंडियों में इस समय तीन लाख क्विंटल धान की फसल पड़ी है। जींद, नरवाना उचाना की मंडियों में शेड की कमी है। बूंदाबांदी के कारण खुले में पड़ी धान भीग गई।

सफीदों | आसमानीबिजली गिरने से कस्बे की शिव काॅलोनी के करीब आधा दर्जन घरों के बिजली उपकरण जल गए। शनिवार दोपहर को हुई इस घटना की जानकारी पीड़ित परिवारों ने एसडीएम कार्यालय में दी। पीड़ित महेंद्रपाल फौजी, रामधारी अशोक ने बताया कि शनिवार दोपहर को हुई बारिश के दौरान बिजली महेंद्रपाल के मकान के पास गिरी। इस कारण करीब आधा दर्जन घरों के फ्रिज, टीवी, हीटर, गीजर, एलसीडी जल गए।

जींद. एसडीस्कूल के पास भरा बरसात का पानी।