पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तबीयत बिगड़ने के बाद कैदी की मौत

तबीयत बिगड़ने के बाद कैदी की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | जिलाकारागार में हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा भुगत रहे कैदी की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। खरकगागर का सुरेश कुमार अपने चाचा की हत्या के जुर्म में सजा भुगत रहा था। शनिवार को जज धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। खरक गागर का 35 वर्षीय सुरेश कुमार पिछले करीब चार साल से जिला कारागर में बंद था। उसने 7 जून 2010 को अपने रिश्ते में चाचा लगने वाले महासिंह की सिर में चोट मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे प्रमोद के बयान पर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। वर्ष 2011 में सुरेश को महासिंह हत्याकांड में अदालत ने दोषी मानते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। तभी से वो जिला जेल में सजा काट रहा था। बताया गया है कि सुरेश कुमार को पिछले समय टीबी की शिकायत हो गई थी, उसका इलाज पीजीआई से चल रहा था। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे अचानक सुरेश कुमार की तबीयत बिगड़ गई। उसे पहले हिचकी आई और फिर खून की उल्टी लगी। रात को जब जेल कर्मचारी सुरेश कुमार को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल लेकर रहे थे, तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि कैदी की मौत लंबी बीमारी की वजह से हुई है। जांच के बिसरे को मधुबन लैब भेजा है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।