- Hindi News
- ट्रैक्टर ट्राॅली ट्रांसफार्मर चोर गिरफ्तार
ट्रैक्टर-ट्राॅली ट्रांसफार्मर चोर गिरफ्तार
उचाना | उचानाकलां गांव में बीते माह ट्रैक्टर-ट्राॅली गोशाला से, खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले चोरों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। उनसे चोरी का सामान बरामद कर शनिवार को जींद अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मंडी स्थित चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि उचाना कलां गांव में 23 नवंबर की रात को ट्रैक्टर-ट्राॅली चोरी हो गया था। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कई महीने पहले गोशाला में काम करने वाले रोहतक जिले के कथूरा गांव के अशोक की फुटेज दिखाई दी। इस पर पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस ने अशोक को जींद बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। अशोक से रोहतक में उसके किराए के मकान के पास खड़े चोरी के ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को पुलिस पीसीआर गश्त पर थी। लितानी रोड पर रेलवे फाटक के पास कुछ युवक संदिग्ध परिस्थितियों में नजर आए। जब उनसे पूछा गया तो पता चला कि ये चोरी किए गए ट्रांसफार्मर को बेचने की फिराक में थे। उचाना कलां के किसान संजय के खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी किया हुआ था। चोरी करने वाले उचाना कलां का शेखर, राजेंद्र उचाना कलां, शंकर उचाना मंडी के निवासी हैं।
उचाना. पुलिसथाने में ट्रैक्टर-ट्राॅली, बिजली ट्रांसफार्मर चोरी करने के आरोपी।