शिव तांडव से विद्यार्थियों ने मोहा मन
जींद | मोतीलालनेहरू पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश जेसी वर्मा ने मुख्यअतिथि के तौर पर शिरकत की।
अंकित मलिक, भूपेश, अंकुर, प्रद्युमन, जतिन, मयंक, सागर, राहुल शिव ने मंच पर आते ही पहले भूतनाथ के रुप में नृत्य किया। इसके बाद शुरु हुआ तांडव। इसके बाद तृप्ति, तमन्ना, सुमन, विशाखा, इशिका, साक्षी, रेणू, वर्तिका सुगम ने हरियाणवी गिद्दा प्रस्तुत किया। हिन्दी नाटक में कन्या भ्रूण हत्या, नारी शोषण, सांप्रदायिक हिंसा पर कटाक्ष किया गया। भूतपूर्व छात्र संदीप को इसी वर्ष एशियाई खेलों में तीरंदाजी में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रबंधन समिति सदस्य ज्ञान चंद सिंगला, नरेश सिंगला, अर्चित सिंगला, डायरेक्टर प्रिंसिपल संतोष आनंद, प्रिसिंपल मीनाक्षी सिंगला, वाइस प्रिंसिपल वीपी शर्मा, नीरू बजाज मौजूद रहे।
शिव नृत्य प्रस्तुत करते अंकित, भूपेश, अंकुर, परदुमन , जतिन, मंयक।