- Hindi News
- विवेकशील व्यवहार उन्नति की तरफ ले जाता है : राय
विवेकशील व्यवहार उन्नति की तरफ ले जाता है : राय
जींद | जिलाबाल कल्याण परिषद जींद की ओर से शनिवार को बाल भवन में व्यवहारात्मक प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम के दौरान बहुमुखी बौद्धिक योग्यता विषय पर विमल राय ने अपने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि हर इंसान सभी तरह के काम करने में सक्षम नहीं है। इसके पीछे प्रकृति की एक अनोखी देन छिपी हुई है, जिसे हम जन्मजात दिमागी शक्ति या फिर बहुमुखी बौद्धिक योग्यता कहते हैं। ये योग्यताएं हमें बच्चों के बारे में बहुत कुछ बताती हैं, जिससे बच्चों की रुचि के अनुसार हम उनके लिए सही दिशा चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों के पढ़ने की शैली, उनके आस-पास का वातावरण तथा उनकी रुचियां जानकर भी उनके भविष्य की कार्य योजना के बारे में सुझाव देना चाहिए। हर इंसान किसी किसी तरह से जीनियस है।
उन्होंने कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हमेशा समाज में शोहरत पाते हैं तथा विवेकशील व्यवहार हमेशा उन्नति की ओर ले जाता है। इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल मलिक, सुदेश, नीरज कुमार, सुनीता, प्रदीप, सुमित सोहन नैन भी मौजूद रहे।