धान की आवक हुई 318238 मीट्रिक टन
जींद | जिलाकी विभिन्न अनाज मंडियों में शुक्रवार शाम तक 318238 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। जिले की 13 मंडियों में धान की खरीद का कार्य समुचित तरीके से करवाया जा रहा है। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत आए, इसके मद्देनजर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त अजित बालाजी जोशी ने बताया कि आवक के मामले में जींद की अनाज मंडी पहले स्थान पर है।