पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग शरीर को रखता है स्वस्थ : धूपसिंह

योग शरीर को रखता है स्वस्थ : धूपसिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | भारतस्वाभिमान न्यास जिला जींद की बैठक जिला प्रभारी डॉ. धूपसिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मान्यता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया। इसमें काले धन को भारत में वापस लाने की प्रक्रिया पर भी संतोष व्यक्त किया गया।

धूपसिंह मलिक ने कहा कि काले धन पर एसआईटी गठित कर दी गई है, ये कार्य उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में हो रहा है। उन्होंने कहा कि योग ही शरीर एवं मन को स्वस्थ रख सकता है। इस अवसर पर ओमप्रकाश नैन, डॉ. वजीर सिंह, जयकिशन, जयपाल, बेलूराम, जीवनप्रकाश, तरसेम, नरेन्द्र सैणी, राजकुमार गोयल मौजूद रहे।