- Hindi News
- 1250 प्रतिभागी सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में शामिल हुए
1250 प्रतिभागी सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में शामिल हुए
जींद | ब्लाॅकस्तरीयसड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में किया गया। परीक्षा लेने वाली कमेटी में डीएसपी सुरेश शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर सिंह, सिटी थाना जींद प्रभारी साधुराम प्राइवेट स्कूल संघ के ब्लाॅक जींद प्रधान दिलबाग अहलावत शामिल थे।
ब्लाॅक के 5 दर्जन प्राइवेट सरकारी स्कूलों के तीनों लेवल के 1250 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। लेवल 3 में नौवीं कक्षा से बारहवीं, लेवल एक के तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। परिणाम के बाद जिलास्तर पर कंपीटिशन होगा।
जिलेके सभी ब्लॉकस्तर पर 7406 प्रतिभागियों ने दी परीक्षा : जिलेके सभी 7 ब्लॉकस्तर की परीक्षा के पहले वर्ग में तीसरी से पांचवीं कक्षा तक 2469, दूसरे वर्ग में छठी से आठवीं तक 2362, तीसरे वर्ग में नौवीं कक्षा से बारहवीं तक 2575 तथा जिले में कुल 7406 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
शनिवारको इन स्कूलों में हुई प्रतियोगिता : अलेवाब्लाॅक की परीक्षा नगूरां गांव के सरस्वती पब्लिक स्कूल में हुई। इसी प्रकार जींद में मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, उचाना के शिवानियां पब्लिक स्कूल में, जुलाना के जेबीएम पब्लिक स्कूल, नरवाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पिल्लूखेड़ा के विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों के पायनियर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुई।
पिल्लूखेड़ा. विवेकानंदस्कूल में यातायात नियमों से संबधित परीक्षा देते स्कूल के बच्चे।
नियमों के अभाव में होती है दुर्घटनाएं
पिल्लूखेड़ा. विवेेकानंदवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को यातायात नियमों की जानकारी को लेकर ब्लाॅकस्तरीय परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें पिल्लूखेड़ा खंड के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल के प्राइमरी, मिडिल और सीनियर वर्ग के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। यह परीक्षा खंड शिक्षा अधिकारी निशा रानी, पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी ईश्वर सिंह, रामनिवास, प्रिंसिपल विक्रम कुंडू की देखरेख में हुई। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी ईश्वर सिंह विक्रम कुंडू ने बताया कि यातायात के नियमों की जानकारी के अभाव में प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बच्चों में करवाई जा रही प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में ज्यादा से ज्यादा सड़क सुरक्षा की जानकारियों को उपलब्ध करवाना है।
अलेवा. स्कूलीबच्चों को सड़क सुरक्षा के नियम