पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जींद में खाप प्रतिनिधि बोले सदानंद गौड़ा नहीं जानते उत्तर भारत की परंपरा संस्कृति

जींद में खाप प्रतिनिधि बोले - सदानंद गौड़ा नहीं जानते उत्तर भारत की परंपरा संस्कृति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वजातीयसर्वखाप पंचायत हरियाणा के संयोजक कुलदीप सिंह ढांडा, जींद बहतरा के प्रधान केके मिश्रा, डाॅ. रणबीर राठी समेत जाट धर्मशाला में शनिवार को जुटे खाप चौधरियों ने एक स्वर में कहा कि देश के कानून मंत्री सदानंद गौड़ा दक्षिण भारत से संबंध रखते हैं, उन्हें दक्षिण भारत की संस्कृति का तो पता होगा। वहां पर खाप पंचायतों का कोई खास अस्तित्व नहीं है, लेकिन उत्तर भारत में खापों को करीब 1350 वर्ष पुराना इतिहास रहा है। देश, धर्म एवं समाज के हित में खाप पंचायतें काम करती रही हैं। सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ खाप पंचायतों ने बड़ा काम किया है।

खाप चौधरियों ने कहा कि यदि देश में खाप पंचायतें हों तो देशभर के न्यायालयों में अरबों केस और भी लंबित हो जाएंगे। खापों ने हमेशा ही राजनीति से दूर रहकर सामाजिक भाइचारे एवं समाज से कुप्रथाओं को दूर भगाने के लिए काम किया है। खाप पंचायतों ने जहां दोनों पक्षों की सहमति से अनगिनत ऐसे मामले निपटाए हैं, जो कोर्ट तक ही नहीं पहुंचे, वहीं अनेक ऐसे केसों का निपटारा भी किया है जो बरसों तक विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन रहे और उनका कोर्ट में फैसला नहीं हो सका।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री गौड़ा को उत्तरभारत की संस्कृति का पता नहीं है। जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद की धरती पर आकर खाप पंचायतों को नमन किया था। ऐसे में यदि अब उनकी कैबिनेट का कोई मंत्री खापों को गैर कानूनी बता रहा है तो वह स्वयं ही अपने प्रधानमंत्री के खिलाफ जा रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काे चाहिए कि या तो वे उसे अपने मंत्रिमंडल से हटाएं या फिर उनका बयान वापस करवाएं। खाप चौधरियों ने केंद्र सरकार काे अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है तो फरवरी 2015 में खाप पंचायतों द्वारा बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।

^केंद्र सरकार जल्द स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करे। खापों की भूमिका को समझे और इन्हें सामाजिक ताने बाने को बचाए रखने के लिए विशेषाधिकार दे। खापों के खिलाफ बयान देने वाले विधि मंत्री सदानंद गौड़ा के खिलाफ पीएम कार्रवाई करते हुए उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर करें। -डाॅ.रणबीर राठी, प्रधानराठी खाप।

गौड़ा को मंत्रिमंडल से बाहर करें

^कानूनमंत्रीको संस्कृति का ज्ञान नहीं है। फौरन उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर क