गांव जीतगढ़ से एक मकान से ट्रैक्टर चोरी
जींद | गांवजीतगढ़ से एक मकान में खड़ा किया गया ट्रैक्टर चोरी हो गया। सदर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव जीतगढ़ निवासी विजय ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस उसने उसका ट्रैक्टर घर पर खड़ा किया हुआ था। जब-वह सुबह घर से बाहर आया तो ट्रैक्टर वहां से गायब था। आसपास तलाशने तथा पूछताछ करने पर ट्रैक्टर का कोई सुराग नहीं लगा।