पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लिजवाना कलां के खेतों में टूटी किलाजफरगढ़ माइनर

लिजवाना कलां के खेतों में टूटी किलाजफरगढ़ माइनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | किलाजफरगढ़माइनर में रविवार सुबह लिजवाना कलां गांव के खेतों में टूट गई। माइनर के टूटने से लिजवाना कलां गांव के कई किसानों की 20 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। बाद में किसानों सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने माइनर में आई दरार को बंद किया। गेहूं की फसल के डूबने से कई किसानों को नुकसान हुआ है।

रातको ही आई थी माइनर में पानी की सप्लाई : किलाजफरगढ़माइनर में देर रात को ही नहरी पानी की सप्लाई आई थी। रविवार सुबह माइनर के ओवर फ्लो होने के कारण लिजवाना कलां के समीप दरार गई। किसानों का कहना है कि शनिवार की देर सायं चली तेज हवा के कारण पास ही खड़े सफेदे के पेड़ से एक बड़ी टेहनी टूटकर माइनर में गिर गई थी। इस कारण माइनर में पानी की रूकावट के चलते माइनर के एक साइड दरार गई। जब तक किसानों ने इसको संभाला आसपास में खड़ी गेहूं की 20 एकड़ फसल जलमग्न हो चुकी थी। सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के जेई और बेलदार मौके पर पहुंचे और नहरी पानी की सप्लाई को बंद करवाया गया। इसके बाद जेसीबी मशीन से माइनर की साइड को दुरूस्त किया गया।

इन किसानों की डूबी गेहूं की फसल

माइनरके टूटने से किसान विनोद की दो एकड़, राममेहर की दो एकड़, राजेन्द्र की एक एकड़, बलवान, राममेहर, राजमल सिंह, सतबीर आदि किसानों की कुल 20 एकड़ गेहूं की फसल डूब गई। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि माइनर की जहां-जहां से साइड कमजोर है। वहां से दुरूस्त किया जाए। पहले भी कई बार टूट चुकी है माइनर किलाजफरगढ माइनर के टूटने और खेतों मे फसलों के जलमग्र होने का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार यह माइनर कई जगहों से टूट चुकी है और इसका हर्जाना किसानों को भुगतना पड़ा है, लेकिन इस तरह तो प्रशासन का ध्यान है और नहीं सिंचाई विभाग का। छह माह पहले ही माइनर में दरार आने से धान की कई एकड़ फसल जलमग्न हो गई थी।

जुलाना. किलाजफरगढ़में टूटी माइनर से डूबी गेहूं की फसल।