- Hindi News
- ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने किया बस स्टैंड का निरीक्षण
ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने किया बस स्टैंड का निरीक्षण
जींद | प्रदेशके ट्रांसपोर्ट कमिश्रर आरके गोयल ने रविवार को बस स्टैंड कर्मशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों जगहों पर सफाई-व्यवस्था, बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए बैठने, पीने के पानी, शौचालय, बसों के टाइम टेबल को चेक किया। उन्होंने इस दौरान मौके पर ही मौजूद डिपो महाप्रबंधक राहुल जैन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रोडवेज कर्मचारियों से अपील की कि वे बस स्टैंड कर्मशाला में सफाई का विशेष ध्यान रखें। निरीक्षण के बाद ट्रांसपोर्ट कमिश्रर आरके गोयल ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने बस स्टैंड कर्मशाला का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान सब कुछ ठीक मिला। कर्मचारियों को बस स्टैंड कर्मशाला में सफाई व्यवस्था में और सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।
जींद . रोडवेजवर्कशॉप का मुआयना करते आरके गोयल (दाएं से दूसरे) और साथ में रोडवेज जीएम राहुल जैन (बाएं से दूसरे)।