- Hindi News
- पानी चोरी रोकने के लिए अधिकारी गश्त काे बढ़ाएं
पानी चोरी रोकने के लिए अधिकारी गश्त काे बढ़ाएं
जींद | डीसीअजित बालाजी जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे नहरी पानी चोरी रोकने के लिए नहरों रजवाहों पर गश्त करें। इसके लिए चौकसी टीमों का गठन करें। गश्त टीमों के साथ पुलिसकर्मी भी शामिल किए जाएं। उन्होंने कहा कि कई बार नहरी पानी की चोरी होने की शिकायतें मिलती हैं। नहरी पानी चोरी होने के कारण रजबाहों अथवा माइनरों की टेलों पर पूरा पानी नहीं पहुंचने की शिकायतें सामने रही हैं। डीसी ने नगर परिषद के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि वे शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स को हटवाएं। अवैध होर्डिंगों के कारण शहर की खूबसूरती खराब हो रही है। उन्होंने होर्डिंग अथवा बैनरों को हटवाने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए कहा है।